चार युवकों ने की युवती से दरिंदगी, सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में एक पीड़िता का दोस्त

Rohit Kumar
1 Min Read

रामनगर। क्षेत्र निवासी एक युवती ने अपने साथ के युवकों पर ही सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती ने तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थी। तभी मुरादाबाद यूपी के रहने वाले उसके साथी सलमान अंसारी, नदीम, वसीम और सरफराज ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि चारों युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment