दादरी पुलिस के हत्थे चढा चार शातिर अभियुक्त, कब्जे से ब्रेजा कार, नगद रूपये सहित भारी मात्रा अवैध असलहा बरामद

Rohit Kumar
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना दादरी पुलिस ने आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के दौरान चार अभियुक्तों सन्दीप भाटी उर्फ भोलू पुत्र सुखबीर सिंह निवासी गाँव डाबरा निकट चामुण्डा माता मन्दिर थाना दादरी गौतमबुद्धनगर, टीटू पुत्र कवँर सिंह निवासी गाँव डाबरा निकट एचडीएफसी बैंक थाना दादरी गौतमबुद्धनगर, बोबी फागना पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी बराही मन्दिर वाली गली कस्बा व थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर, दीपक कुमार पुत्र दलबीर सिंह निवासी कुलसेरा निकट शिव मन्दिर शिव इन्कलेव आन्टी फार्म थाना ईकोटेक थ्री गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर मोड की ओर जाने वाले रास्ते से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के 110 पीस रियल मी बड्स एयर-2,चार अवैध पिस्टल 32 बोर मय पाँच कारतूस जिन्दा, तीन तमंचे तीन सौ पन्द्रह बोर, एक पोनी तीन सौ पन्द्रह बोर मय एक कारतूस जिन्दा, दो तमंचे बारह बोर, बीस हजार रुपये नगद और एक ब्रेजा कार बरामद की है।अभियुक्त सन्दीप भाटी उर्फ भोलू के द्वारा बताया गया कि ये रियल मी एयर बड्स यूनतई रियल-मी कम्पनी के वेयर हाउस डाबरा दादरी गौतमबुद्धनगर में काम करने वाले अजीत शर्मा पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी बिहार जो यूनतई रियल-मी कम्पनी के वेयर हाउस डाबरा दादरी में मैनेजर के पद पर काम करता है। उसने चोरी से निकलवाकर हमे बेचने के लिए दिये थे। जिसे बेचने पर मिलने वाले पैसो को हम आपस में बाट लेते हैं। सन्दीप भाटी उर्फ भोलू के मोबाइल फोन को चैक करने पर रणदीप भाटी पुत्र महेन्द्र भाटी निवासी ग्राम रिठौरी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर के साथ वाहट्सएप वीडियों कॉल पर बात करते हुए वीडियों क्लिप मिली जिसके बारे मे पूछने पर अभियुक्त सन्दीप भाटी उर्फ भोलू ने बताया कि रणदीप भाटी परिवार से उनके पारिवारिक सम्बन्ध है। हमसे जो असलहा बरामद हुआ है वो हम शौक व हवाबाजी के लिए रखते है। ये असलहा मैनै सौरभ उर्फ सरफू उर्फ शाबू निवासी गढ़ी दादरी से काफी समय पहले खरीदे थे। अभियुक्तों के सम्बन्ध में अन्य जानकारी की जा रही है।अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment