Greater Noida में मोमोस खाने को लेकर छात्रों के दो गुट में जमकर चले लात-घूंसे

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र के अल्फा 2 सेक्टर में बुधवार की रात बवाल हो गया. यहां मोमोज खाने को लेकर छात्रों के 2 गुट आपस में भिड़ गए. दोनों गुटों के दर्जनों छात्रों ने आपस में जमकर मारपीट की. किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में दोनों गुटों के छात्र आपस में जमकर मारपीट कर रहे हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने लड़ रहे छात्रों के बीच-बचाव का भी प्रयास किया. लड़ाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 2 छात्रों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए छात्र से पूछताछ की जा रही है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Share This Article
Leave a Comment