नोएडा संवाददाता, थाना फेस वन पुलिस ने बैटरी व वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राजीय गैंग के चार अभियुक्तों सचिन पुत्र जगपाल सिंह निवासी बिलन्दापुर थाना रोजा जिला शाहजहाँपुर हालपता लोकेश शर्मा का मकान हरौला सैक्टर 5 नोएडा, अजीत पुत्र रामकरन निवासी ग्राम बडिगमा थाना चाँदपुर जिला फतेहपुर हालपता जेजे कालोनी सैक्टर 16 नोएडा गौतमबुद्धनगर, प्रमोद पुत्र वासुदेव राम निवासी बड़ा शंकर थाना पतायूँ जिला मोतिहारी बिहार हालपता सैक्टर 4 ए-15 के पास नोएडा गौतमबुद्धनगर, कृष्ण पुत्र वासुदेव राम निवासी बड़ा शंकर थाना पतायूँ जिला मोतिहारी बिहार हालपता सैक्टर 4 ए-15 के पास नोएडा गौतमबुद्धनगर को ए15 सैक्टर 4 नोएडा से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के चार बैटरे, दो चाकू और एक मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स नंबर यूपी14 सीबी 0424 बरामद की है।बरामद बैटरों के सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना फेस वन पर 3 मार्च 2023 को मुकदमा अपराध संख्या 123/2023 धारा 379 भादवि के तहत पूर्व से पंजीकृत है और बरामद मोटरसाईकिल के सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना फेस वन पर 23 फरवरी 2023 को मुकदमा अपराध संख्या 108/23 धारा 379 भादवि के तहत पूर्व से पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्तों में धारा 411 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी है। अभियुक्तगण उपरोक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं।जो कम्पनियों में रैकी करके कम्पनियों से बैटरी चोरी कर लेते है तथा दिल्ली में दल्लुपुरा, अशोक नगर व अन्य स्थानों में ले जाकर बेच देते है। अभियुक्त उपरोक्त मौका पाकर नोएडा व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना भी कारित है।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
एनसीआर क्षेत्र में बैटरी एवं वाहन चोरी की घटना करने वाले अन्तर्राजीय गैंग के चार अभियुक्त गिरफ्तार
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- नोएडा पुलिस के जांबाजों का सम्मान, स्वतंत्रता दिवस पर अधिकारियों-कर्मियों को मिले कई मेडल
- जेवर में नवजातों की दर्दनाक मौत से इंसानियत शर्मसार, कूड़े-झाड़ियों से लेकर एक्सप्रेसवे तक बन रहे मासूमों के ठिकाने
- ग्रेटर नोएडा में साइबर कैफे से 80 हजार की लूट, नकाबपोश बदमाशों की तलाश में जुटीं 4 पुलिस टीमें
- जेवर एयरपोर्ट के विस्थापित किसानों को बड़ी राहत, 6 साल बाद शुरू हुई आरएंडआर टाउनशिप के प्लॉटों की रजिस्ट्री
- नोएडा में 3,500 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब
- ग्रेटर नोएडा: जेवर की सोसाइटी में पकड़ा गया नाइजीरियाई नागरिक, 3 साल पहले खत्म हो चुका था वीजा
- ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट देकर बंधक बनाने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में घायल, दो सवारियां सकुशल मुक्त
- नोएडा मीडिया क्लब में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष आलोक कुमार द्विवेदी ने किया ध्वजारोहण

