नोएडा मीडिया क्लब में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक कुमार द्विवेदी ने तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित पत्रकारों और क्लब के सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। अध्यक्ष आलोक कुमार द्विवेदी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारिता की जिम्मेदारियों और राष्ट्रहित में मीडिया की भूमिका पर जोर दिया।
नोएडा मीडिया क्लब में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष आलोक कुमार द्विवेदी ने किया ध्वजारोहण
Leave a Comment
Leave a Comment

