बसपा-इनेलो गठबंधन सरकार बनाना ही चौधरी देवीलाल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी- बसपा प्रमुख मायावती

Amit
2 Min Read

उचाना।  हरियाणा के उचाना में चौधरी देवीलाल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान दिवस रैली में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने शिरकत की। हालांकि, मायावती तय समय साढ़े 12 बजे से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचीं। उनका हेलीकॉप्टर उचाना की नई अनाजमंडी में उतरा, जहां पहले से ही इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला मंच पर मौजूद थे।

इस रैली में इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला भी मंच पर उपस्थित रहे, साथ ही बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद भी मौजूद थे। रैली के दौरान मंच से सभी वक्ताओं ने अभय सिंह चौटाला को हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री के रूप में संबोधित किया।

वक्ताओं ने भरोसा जताया कि इस बार प्रदेश में बसपा और इनेलो के गठबंधन की सरकार बनेगी और अभय सिंह चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री पद को संभालेंगे। रैली में उमड़े जनसमूह और नेताओं के बयानों से यह साफ है कि बसपा-इनेलो गठबंधन आगामी चुनाव में एक बड़ी राजनीतिक चुनौती पेश कर सकता है।

पार्टियां आरक्षण काे खत्म करने में लगी: मायावती

उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में विरोधी पार्टियों की सरकारों में दलित, आदिवासियों, मुस्लिम, मजदूरों व किसानों का विकास नहीं हो सका। आरक्षण काे कांग्रेस और भाजपा कमजोर करने व खत्म करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि बसपा-इनेलो गठबंधन सरकार बनाना ही चौधरी देवीलाल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मायावती ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने हरियाणा को अलग राज्य बनाने में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनकी बदौलत ही हरियाणा का इतना विकास हो पाया है।
Share This Article
Leave a Comment