कर्ज वसूली को लेकर हंगामा, मैनेजर पर चलाई गई गोली

Amit
1 Min Read

पुलिस ने तीसरे आरोपी को दबोचा, अवैध पिस्टल पहले ही बरामद

गोरखपुर। 28 मई को बेलघाट के सोपाई गांव में कार की फाइनेंस प्रक्रिया के दौरान हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी पर फाइनेंस कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर पर जानलेवा हमला करने का आरोप है।

पकड़ा गया आरोपी करुणेश दुबे, चौतरा पट्टी का रहने वाला है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। इससे पहले इसी मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए थे।

कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर अमित सरन की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से तीन को पुलिस ने पकड़ लिया है, बाकी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने जानलेवा हमला कर फायरिंग की थी, लेकिन मैनेजर और उनके सहयोगी बाल-बाल बच गए।

Share This Article
Leave a Comment