दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल कल हरियाणा के जगाधरी में करेंगे रोड शो, चुनाव प्रचार का करेंगे आगाज़

Amit
1 Min Read

हरियाणा।   दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार 20 सितंबर से हरियाणा के चुनावी मैदान में कूदेंगे। दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल पहली बार जनता के बीच जाएंगे।

शुक्रवार को हरियाणा के जगाधरी में उनका रोड शो होगा जिससे वे हरियाणा में चुनाव प्रचार का आगाज़ करेंगे। जगाधरी के बाद केजरीवाल डबवाली, रानिया, भिवानी, महम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में भी प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी के संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने यह जानकारी दी।

Share This Article
Leave a Comment