पंजाब के जालंधर मे 10 से 15 दिसंबर तक आयोजित ऑल इन्डिया पुलिस प्रतियोगिता (टेबल टेनिस) मे पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना ईकोटेक थर्ड की महिला सिपाही प्रियंका अरोड़ा द्वारा दो गोल्ड सहित तीन पदक जीतकर जनपद का नाम रौशन करने पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा अपना सर्वोच्च पुरस्कार नारी शक्ति सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे थाना ईकोटेक थर्ड प्रभारी पवन यादव ने महिला सिपाही की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रियंका ने सिर्फ जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस का नाम ही रौशन नही किया है अपितु यह भी साबित किया है कि अगर जज्बा है तो जिम्मेदारी निभाते हुए भी बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। संस्था की राष्ट्रीय संयोजक उर्मिला भारद्वाज ने सिपाही प्रियंका को जीत की शुभकामना देते हुए कहा कि इससे और महिलाओ को अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी, संगठन शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओ को अपने सर्वोच्च पुरस्कार नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित कर उनकी हौसलाअफजाई करता रहा है। वहीं गोल्ड मेडल विजेता प्रियंका अरोड़ा ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियों के लिए बेहतर सुविधा- पर्याप्त समय और सहयोग मिलता रहा है जिसकी बदौलत आज वह यह उपलब्धि हासिल करने मे कामयाब हो पायी है। इस अवसर पर संस्थापक डा राहुल वर्मा, उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी, कार्डिनेटर मनोज झा, प्रदेश महासचिव डा ओमवीर बघेल, नोएडा अध्यक्ष कविता सिंह और ओम दत्त आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला सिपाही प्रियंका अरोड़ा को महिला उन्नति संस्था द्वारा अपना सर्वोच्च पुरस्कार नारी शक्ति सम्मान देकर सम्मानित किया गया
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- नोएडा में बाप के हत्यारे बेटे का शव तो ले गई पत्नी पर पति का नहीं, 2021 से दोनों रह रहे थे अलग
- नोएडा में 55 ई-रिक्शा सीज, बिना नंबर प्लेट और मिटे चेसिस नंबर पर पुलिस की कार्रवाई
- 20 अगस्त को ग्रेटर नोएडा आएगा जापान का 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, निवेश पर CM योगी से होगी सीधी वार्ता
- ग्रेटर नोएडा की गोशालाओं के चारे की आपूर्ति अटकी, दो बार टेंडर में नहीं आया प्रस्ताव
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भरा, सच या झूठ? एयरपोर्ट प्रशासन ने किया दूध का दूध पानी का पानी
- ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार: बाइक से जा रहे थे, पुलिस के रोकने पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
- जिला अस्पताल में गार्ड ने सिरिंज में दवाई भरी, वीडियो वायरल होने के बाद दो कर्मचारियों को निकाला
- पति की हत्या की साजिश में पत्नी और 20 वर्षीय प्रेमी गिरफ्तार, बेटियों ने खोले चौंकाने वाले राज
