फैजाबाद कैंट का नाम बदला, अब होगा अयोध्या कैंट; रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

Rohit Kumar
1 Min Read

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फैजाबाद छावनी का नाम बदलकर अयोध्या छावनी करने को मंजूरी दे दी है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. दशहरा समारोह से पहले इस छावनी का नाम बदला गया है. एक सूत्र ने बताया, फैजाबाद छावनी अब अयोध्या छावनी के नाम से जाना जाएगा.

सिंह फिलहाल उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. वह मंगलवार शाम को देहरादून में सैनिकों के साथ ‘बड़ा खाना’ खाएगे. बुधवार को वह विजयदशमी के मौके पर चमोली में ‘शस्त्र पूजा’ करेंगे. वह औली और माना में सैनिकों के साथ दशहरा मनाएंगे और बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे.

Share This Article
Leave a Comment