केंद्रीय रोजगार अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 24 मार्च को होगा रोजगार मेले का आयोजन

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी गौतमबुद्धनगर संग प्रिय आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय गौतमबुद्धनगर तथा केंद्रीय रोजगार अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 24 मार्च 2023 को मंगलमय ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन प्लॉट नंबर 8, 9 नॉलेज पार्क 2 ग्रेटर नोएडा में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की रिक्तियों के अनुसार हाई स्कूल, आईटीआई, इंटरमीडिएट, डिप्लोमा एवं स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच है वह अपने सभी दस्तावेजों के साथ आयोजित होने वाले रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।अतः इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी आगामी 24 मार्च 2023 को प्रातः 10 बजे मंगलमय ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन प्लॉट नंबर 8, 9 नॉलेज पार्क 2 ग्रेटर नोएडा में अपने शैक्षिक मूल प्रमाण प्रपत्रों के साथ उपस्थित होकर आयोजित होने वाले रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं.।

Share This Article
Leave a Comment