कनेक्शन काटने पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारी, छुरी लेकर उनके पीछे दौड़ पड़ा युवक

Rohit Kumar
1 Min Read

बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे कर्मचारियों से युवक की झड़प हो गई। आरोप है कि युवक छुरी लेकर उनके पीछे दौड़ पड़ा। ऊर्जा निगम के जेई ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। युवक के परिजनों ने बिल जमा होने के बाद कनेक्शन काटने का आरोप लगाया है।

शनिवार को लिसाड़ी गेट के विकासपुरी बिजलीघर पर तैनात जेई छतर सिंह संविदा कर्मचारी सरफराज, दिलशाद के साथ श्याम नगर में बकायेदारों के कनेक्शन काटने गए थे। एक उपभोक्ता के घर पहुंचे तो उसने कहा कि बकाये के दस हजार रुपये जमा कर दिए हैं। इसके बाद भी कनेक्शन काट दिया। इस पर विवाद हो गया और युवक टीम के पीछे छुरी लेकर दौड़ पड़ा। अवर अभियंता ने पिलोखडी चौकी में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। युवक का छुरी लेकर टीम के पीछे भागते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Share This Article
Leave a Comment