कर्मचारी नेता रहे ठाकुर प्रहलाद सिंह का निधन

Rohit Kumar
1 Min Read

उत्तराखंड के जाने माने कर्मचारी नेता ठाकुर प्रहलाद सिंह का निधन हो गया। वह 70 साल के थे। आज सुबह ही उन्होंने अंतिम सांस ली। ठाकुर प्रहलाद सिंह यूपी के जमाने से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद में पहले जिलाध्यक्ष और बाद में कई सालों तक प्रदेश अध्यक्ष रहे।

वानिवृत्ति के बाद भी वह राज्यकर्मियों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहे। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब दो साल से अस्वस्थ चल रहे थे। ऐसे में उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी आना जाना कम कर दिया था। ठाकुर प्रहलाद सिंह लंबे वक्त तक कर्मचारी हितों के लिए संघर्षशील रहे।

ठाकुर प्रहलाद सिंह राज्य आंदोलन से भी वह जुड़े रहे। ठाकुर प्रहलाद सिंह स्वास्थ्य विभाग में चीफ फार्मासिस्ट रहे। सेवा के दौरान वह अस्पताल आने वाले हर परेशान और गरीब लोगों की मदद करने को तत्पर रहते थे। उनकी व्यवहार और सेवा का भाव ही उनके कद को ऊंचा करता है। उनके निधन पर राज्यभर के तमाम कर्मचारी संगठनों ने शोक व्यक्त किया। साथ ही उनकी आत्मा शांती के लिए भगवान से प्रार्थना की। लोकसाक्ष्य के ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

Share This Article
Leave a Comment