आठ हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर की हत्या, आरोपी फरार

Amit
2 Min Read

पंजाब। डेरा बाबा नानक में करीब सात से आठ हमलावरों ने एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना मंगलवार देर शाम की है। डेरा बाबा नानक की दाना मंडी में देर शाम एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने किरच से हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं, डेरा बाबा नानक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरदीप सिंह (18) उर्फ काका निवासी डेरा बाबा नानक के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि आठ हत्यारोपियों ने हमला किया था। वहीं, कुछ महीने पहले काका के भाई का भी कत्ल कर दिया गया था।

डेरा बाबा नानक के एसएचओ अमरजीत मसीह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान उक्त युवक की हत्या कर दी गई। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े का कारण स्पष्ट नही हो सका है। मृतक हरदीप की माता बलविंदर कौर के बयान लिए जा रहें हैं। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेजा गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द आरोपियों के बारे में पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment