गाजीपुर में अफजाल अंसारी और करीबियों पर ईडी की छापेमारी, केंद्रीय सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा

Rohit Kumar
1 Min Read

गाजीपुर. मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आज गाजीपुर में भारी फोर्स के साथ ईडी ने मुख्तार अंसारी के परिवार और उनके करीबियों के 4 जगहों पर छापेमारी की. सदर कोतवाली इलाके के 3 जगहों में रौजा स्थित गणेश दत्त मिश्रा, टाउन हाल के सरायगली मुहल्ले में खान बस मालिक मुश्ताक खान और मिश्र बाजार स्थित स्वर्ण व्यवसाई बिक्रम अग्रहरी के घर पर ईडी की छापेमारी चल रही है.

वहीं, मोहम्मदाबाद में अफजाल अंसारी के घर भी ईडी की छापेमारी चल रही है. फिलहाल मामले में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है. सुबह 5 बजे से ही सीआरपीएफ की फोर्स के साथ सभी के घरों के बाहर घेरा बंदी कर ईडी के अधिकारियों द्वारा छापेमारी की जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment