डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बोड़की रेलवे स्टेशन व दादरी पहुंचकर डीएफसीसी, डीएमआईसी तथा सेतु निगम के प्रोजेक्ट कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

Rohit Kumar
1 Min Read

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बोड़की रेलवे स्टेशन व दादरी पहुंचकर डीएफसीसी, डीएमआईसी तथा सेतु निगम के प्रोजेक्ट कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय अवधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा । डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विकास कार्य को गति प्रदान करने के उद्देश्य से बोड़ाकी रेलवे स्टेशन व दादरी पहुंचकर डीएफसीसी, डीएमआईसी तथा सेतु निगम के प्रोजेक्ट का बहुत ही गहनता के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने दादरी के ग्राम पाली, चिटहैरा, कटहैरा आदि गांवों में डीएफसीसी, डीएमआईसी तथा सेतु निगम प्रोजेक्ट के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए की उक्त प्रोजेक्टों के लिए भूमि का अर्जन करते हुए सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि उक्त सभी प्रोजेक्टों को तय समय में पूरा किया जा सके। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी भू0/अ0 बलराम सिंह, उप जिलाधिकारी दादरी आलोक गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह तथा संबंधित प्राधिकरण के अधिकारी गण उपस्थित रहे। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।*

Share This Article
Leave a Comment