ईएमसीटी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर ज्ञानशाला के बच्चों को पर्यावरण का महत्व समझाया और वृक्षारोपण किया।

Rohit Kumar
2 Min Read

आज ईएमसीटी द्वारा ज्ञानशाला में आयोजित कार्यशाला में पर्यावरण की महत्व को समझाया और साथ भी बच्चों के साथ पौधे लगाए।

ईएमसीटी संस्था की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया की ईएमसीटी ज्ञानशाला के बच्चे कल का सुनहरा भविष्य है इसलिए हम बच्चों के साथ समय समय पर जागरूकता अभियान चलाते रहते है, पर्यावरण को स्वस्थ्य और सुंदर बनाने की ज़िम्मेदारी हम सभी की है हम सभी को और पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ को काटना बंद करना होगा , नए पेड़ पौधे लगाने होंगे, जीव जंतु भी हमारे ही पर्यावरण का हिस्सा है इन पर किसी भी प्रकार की क्रूरता नहीं करनी चाहिए, बिजली की आवश्यकता ना होने पर बिजली के उपकरणो को बंद कर देना चाहिए जैसी अनेक जानकारियो को बच्चों के साथ साझा की गयी। पूरे विश्व में बहुत कम पीने योग्य पानी है जिसे हमें बहुत सावधानी पूर्वक खर्च करना चाहिए, प्रदूषण से हमारी वायु, जल , और थल ख़राब होता है, साथ ही हमें प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

ईएमसीटी की एजुकेशन डायरेक्टर सरिता सिंह ने बच्चों को समझाया कि किस तरह से हम लोग अपने दैनिक जीवन में बदलाव करके पानी की बचत कर सकते है जैसे जितना पानी की ज़रूरत हो उतना इस्तेमाल करे, पीने के पानी से लेकर कपड़े धोने तक हम दिन भर काफ़ी पानी बचा सकते है। रीसाइकल , रीयूज़ और रीड्यूस, के सिद्धांत को यदि हम अपने दैनिक जीवन में उपयोग में लाए तो प्रक्रतिक संसाधनो को बचाया जा सकता है।

ईएमसीटी की अध्यापिका सरिता वर्मा ने आज बच्चों को पौधे लगाने के महत्व को बताया उसके बाद सभी बच्चों ने आज ईएमसीटी टीम के साथ पौधे लगाए जिसमें अनार, अशोक और आम के पौधे लगाए गए।बच्चों ने यह भी वादा किया की वह इन पौधों को देखभाल करेंगे।

आज ईएमसीटी टीम से सरिता सिंह, सरिता वर्मा, मास्टर संजीब, गौरव चौधरी, राहुल , अमित गिरी , रश्मि पाण्डेय, इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment