
आज नोएडा सेक्टर 51 में नीमा नोएडा ( नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसियेशन ) के द्वारा धन्वन्तरि दिवस का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया गया । पुराण के अनुसार समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि जी का अवतरण हुआ था जिस कारण धनतेरस को मनाया जाता है, भगवान धन्वंतरि जी देवताओं के चिकित्सक थे, इस दिन को विशेष रूप से सभी चिकित्सक धन्वंतरि दिवस के उपलक्ष्य में धूमधाम से मानते है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नोएडा के भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान ,मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ,शहरी मोर्चा के अध्यक्ष डॉ प्रसनजीत मैत्रा, नीमा नोएडा के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, संरक्षक डॉ बी पी सिंह, डॉ मुकेश गुप्ता ,डॉ सुनीता चौधरी, डॉ प्रशांत, डॉ कपिल त्यागी, डॉ वंदना ,डॉ अक्षय चौहान
डॉ भोज राज सिंह ,डॉ स्नेह लता, डॉ अशोक सिंह ,डॉ रमेश छाबड़ा ,डॉ हेमलता सोनी , समस्त नीमा नोएडा के सदस्य गण व मुलतानी फार्मा के सभी सदस्य वहा उपस्थित रहे ।
