नई दिल्ली। दिल्ली सरकार मंगलवार को शहर भर में अपनी बस सेवा को मज़बूत करने के लिए लगभग 300 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू करेगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम इलाके में इन बसों को लांच करेंगी और साथ ही नंद नगरी में वाहन फिटनेस सेंटर का उद्धाटन तथा बस डिपो की आधारशिला भी रखेंगी।
अभी दिल्ली में लगभग 4,500 इलेक्ट्रिक बसें और कुल मिलाकर लगभग 6300 बसें हैं, जिससे राष्ट्रीय राजधानी देश में सबसे बड़े ईवी बस बेड़े वाले शहरों में से एक बन गई है।

