एनसीआर में गैंगस्टर्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर छापेमारी

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली- दिल्ली, हरियाणा और एनसीआर के विभिन्न इलाकों में अपराधियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने आज सुबह व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस अभियान के तहत कुल 25 अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे गए। करीब 380 पुलिसकर्मियों की 25 विशेष टीमों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को कई कीमती सामान हाथ लगे हैं। इनमें मर्सिडीज और ऑडी जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस को बड़ी मात्रा में नकदी भी बरामद हुई है — अनुमानित तौर पर 40 लाख रुपये से अधिक। साथ ही, रेड में कुछ महंगी घड़ियां और अवैध हथियार भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

यह अभियान संगठित अपराध के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment