लारा प्रोजेक्ट्स मनी लॉन्ड्रिंग मामला: लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय करने का फैसला टला

News Desk
1 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लारा प्रोजेक्ट्स मनी लॉन्ड्रिंग में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी प्रसाद यादव और 13 अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश टाल दिया है।

बताया गया कि संबंधित सीबीआई जज ट्रेनिंग पर हैं, जिस वजह से मामला 14 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब इस मामले में 14 अगस्त को फैसला आ सकता है। इस मामले में तीन फर्मों सहित कुल 16 आरोपी हैं।

Share This Article
Leave a Comment