मेरठ में लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने वाला फर्जी दारोगा गिरफ्तार, सात साल से कर रहा था ठगी

Rohit Kumar
2 Min Read

मेरठ STF ने एक फर्जी दरोगा को पकड़ा है. एसटीएफ को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक शख्स फर्जी दरोगा बनकर घूम रहा है और लोगों से वसूली कर रहा है. एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर आज इसे दबोच लिया. उसके पास से फर्जी आईकार्ड, मोबाइल और बाइक जब्त कर ली गई है.

फर्जी दरोगा ने एक आईकार्ड भी बनवा रखा था. वह खुद को एसटीएफ का दरोगा बता रहा था. रौब दिखाकर लोगों से रकम वसूली करता था. आरोपी का नाम अमित शर्मा है, जो बागपत के ग्राम सादिकपुर सिनोली का रहने वाला है. आरोप है कि अमित ने बागपत, मुजफ्फरनगर आदि जनपदों में लोगों से वसूली की है.

सूचना पर टीम ने किया गिरफ्तार

आज एसटीएफ को खबर मिली कि ग्राम किला परीक्षितगढ़ की ओर से अमित लाल बाइक से मेरठ की ओर आ रहा है. सूचना पर एसटीएफ ने टीम ने अमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. अमित ने पूछताछ में बताया कि उसने पुलिस में भर्ती होने के लिए काफी प्रयास किया था, लेकिन नौकरी नहीं मिली. खर्चे बढ़ते जा रहे थे. फिर एक दिन पता चला कि एक व्यक्ति ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर काफी लोगों से पैसा ले लिया है. उसके बाद एक दुकान से वर्दी खरीदी और वर्दी में फोटो खिंचवाकर पुलिस का आईकार्ड बनवा लिया.

एसटीएफ के पुलिसकर्मी हमेशा सादे कपड़ों में रहते हैं, इसलिए सादे ड्रेस में रहने लगा. लोगों को एसटीएफ का दरोगा बताने लगा. अमित ने बताया कि उसने काफी लोगों से ठगी की. पुलिस के अनुसार, अमित शर्मा पर सहारनपुर और शामली में कई मुकदमे दर्ज हैं.

Share This Article
Leave a Comment