नोएडा: सेक्टर-18 के मल्टीलेवल पार्किंग में मिली महिला की लाश, मचा हड़कंप

News Desk
1 Min Read

नोएडा। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में शनिवार देर रात एक महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

शुरुआती जांच में महिला के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पार्किंग परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

रिटायर्ड विंग कमांडर की पत्नी थी महिला, 20 साल से चल रहा था उपचार

महिला की पहचान नोएडा सेक्टर 29 की सीतू तलवार के रूप में हुई। उनके पति मोहित तलवार विंग कमांडर के पद से सेवानिवृत्त हैं। स्वजन के मुताबिक, महिला मानसिक अवसाद से ग्रसित थी। उसका करीब 20 साल समय से उपचार चल रहा था।

महिला इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। स्वजन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। स्वजन के मुताबिक महिला के परिवार में पति के अलावा एक बेटी है। वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है।

Share This Article
Leave a Comment