इंदिरापुरम और साहिबाबाद के पीड़ितों ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच
गाजियाबाद। गाजियाबाद में साइबर अपराधियों ने दो अलग-अलग मामलों में लोगों को शिकार बनाकर लाखों की ठगी कर ली।
इंदिरापुरम के वसुंधरा निवासी ध्रुव वालिया को टेलीग्राम टास्क का झांसा देकर ठगों ने 14.49 लाख रुपये हड़प लिए। वहीं, साहिबाबाद के राजेंद्र नगर निवासी दिनेश मिश्रा को शेयर ट्रेडिंग के नकली एप पर निवेश कराने के नाम पर 12.80 लाख रुपये गंवाने पड़े। दोनों पीड़ितों ने मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
