गाड़ियों में आए अपराधियों ने दो युवकों पर दागी गोलियां, एक की गयी जान

Amit
2 Min Read

हरियाणा।  रोहतक के रिठाल रोड पर शनिवार दोपहर को दो छात्रों पर हुई गोलीबारी में घायल युवक मनीष ने मंगलवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव है और पुलिस बल की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक धमनगांव निवासी सौरभ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव के मनीष के साथ बीते शनिवार दोपहर को रिठाल रोड पर पुल के पास नहर से पानी लेने गया था। जब वह नहर पर पहुंचे तो इस दौरान तीन गाड़ियां आई और उनमें 15 युवक सवार थे। इनमें 6 युवक गांव के ही थे। उनके पास पिस्टल थी।

पीड़ित ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने मनीष की कनपटी में चेहरे पर गोलियां दागी और उसके चेहरे पर भी गोली मारी गई थी, जिससे दोनों घायल हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। दोनों को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था, जहां मनीष की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना से तीन दिन पहले दामन गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने युवकों पर गोलियां चलाई थी जिसमें मनीष और सौरभ दोनों घायल हुए थे। इस मामले में गांव के युवकों समेत 15 लोगों को नामजद किया था।

Share This Article
Leave a Comment