नैनीताल: सड़क पर गिरने से संविदा कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

Amit
2 Min Read

नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल में कार्यरत एक संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को वह घर लौटते वक्त फिसलकर गिर पड़ा था। सुबह परिजनों ने उन्हें बेसुध हालत में पाया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी से पैदल आ रहे थे घर

आलूखेत निवासी 40 वर्षीय योगेश कुमार नगर पालिका नैनीताल में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे वह ड्यूटी के बाद पैदल घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह सड़क पर गिर पड़े। गिरने से उनके चेहरे और कान पर चोट आई।

अचेत अवस्था में मिले योगेश 

योगेश रात को बिना किसी को बताए घर पहुंचे और सीधे सो गए। बुधवार सुबह परिजनों ने उन्हें बिस्तर पर अचेत अवस्था में पाया, जिसके बाद तत्काल बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हैं इंतज़ार 

एसआई सतीश उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में ग्रामीणों ने सड़क पर गिरने की बात बताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Share This Article
Leave a Comment