बाहरी दिल्ली। नरेला के एक सरकारी स्कूल में कक्षा पांच के छात्र के साथ स्कूल परिसर के शौचालय में पिछले करीब छह महीने तक कथित यौन शोषण होने का मामला उजागर हुआ। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्र के अनुसार, पीड़ित छात्र ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके साथ स्कूल के शौचालय में उसके ही आठ सहपाठी कथित तौर पर यौन शोषण करते थे। आरोप है कि घटना किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।
लंबे समय तक चुप रहा बच्चा
डर के कारण वह लंबे समय तक चुप रहा। लेकिन 30 जुलाई को कथित रूप से फिर ऐसी घटना हुई। बाद में स्कूल में पढ़ने वाले एक अन्य बच्चे को इसकी जानकारी मिली, जिसने पीड़ित छात्र की मां को पूरे मामले से अवगत करााया।
जानकारी देने वाला छात्र पीड़ित का रिश्तेदार भी है। इसके बाद पीड़ित के स्वजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

