कप्तान केएल राहुल ने बताया भारत की हार का कारण, जानिए कहां हुई दूसरे टेस्ट मैच में चूक

Rohit Kumar
2 Min Read

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद भारत के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल काफी निराश हैं. भारत को गुरुवार को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स मैदान में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 29 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान पर भारत की यह पहली हार है। हार के बाद कप्तान केएल राहुल ने कहा कि टॉस जीतकर उनकी टीम को पहली पारी में 60-70 रन और बनाने चाहिए थे। उन्होंने मैच के बाद बताया कि टीम कहां गलत हुई।

केएल राहुल ने मैच के बाद कहा, ‘टॉस जीतकर हम पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। हमें कम से कम 60-70 रन और बनाने चाहिए थे। हमने सोचा था कि 122 रन बनाना आसान नहीं होगा (दक्षिण अफ्रीका को चौथे दिन जीत के लिए रनों की जरूरत थी). टीम को विश्वास था कि वे यहां कुछ खास कर सकते हैं। पिच पर बल्लेबाजी करना भी मुश्किल था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की. शार्दुल ठाकुर के लिए यह एक शानदार टेस्ट मैच था। उन्होंने अपने प्रदर्शन से हमें काफी प्रभावित किया है। उन्होंने बल्ले से भी अहम योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग टेस्ट में 7 विकेट से जीत दर्ज कर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। कप्तान डीन एल्गर ने 188 गेंदों में 10 चौकों की मदद से नाबाद 96 रन की पारी खेली जिससे दक्षिण अफ्रीका ने बारिश से प्रभावित चौथे दिन 240 रन के लक्ष्य के खिलाफ वांडरर्स में भारत के खिलाफ तीन विकेट पर 243 रन बनाकर पहली जीत दर्ज की। विराट कोहली के बिना खेलते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 202 और दूसरी पारी में 266 रन बनाए, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन बनाकर 27 रन की बढ़त बना ली. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment