पैट कमिंस के ‘अर्धशतकीय तूफान’ में उड़ी मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत

Rohit Kumar
3 Min Read

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 14वां मुकाबला बेहद कमाल का रहा। टूर्नामेंट के लिहाज से यह मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 161 रन का स्कऱ बनाया था। जवाब में कोलकाता ने पैट कमिंस के तूफानी अर्धशतक की बदौलत 4 ओवर पहले ही मैच अपने नाम कर लिया।

मुंबई के खिलाफ इस मैच में कोलकाता के पैट ने ऐसी पारी खेली जिसने इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज कराया। केएल राहुल ने 2018 में जो टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जमाया था। मुंबई के खिलाफ 14 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की बदौलत हाफ सेंचुरी जमाई। सबसे तेज फिफ्टी जमाने के मामले में अब कोलकाता के कमिंस भी राहुल के साथ आ गए हैं।

सैम्स के ओवर में पड़े 35 रन

कोलकाता की पारी का 16वां ओवर लेकर आए डैनियल सैम्स को कमिंस ने ओवर में कुल 4 छक्के और 2 चौके जमाए। इस ओवर में कुल 35 रन बने और यह आइपीएल इतिहास के खर्चिले ओवर में शामिल हो गया। कमिंस ने पहली गेंद पर जोरदार छक्का जमाया इसके बाद अगली गेंद पर चौका लगाया। सैम्स को अगली दो गेंद पर और दो जोरदार छक्के पड़े और चार गेंद पर उनके खाते में 22 रन जुड़ गए। पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार ने बाउंड्री पर शानदार कैच लपका लेकिन यह नो बाल करार दिया गया। इसके बाद अगली गेंद पर कमिंस ने चौका जमाया और फिर छक्का जमाते हुए मैच को खत्म कर दिया।

एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

आइपीएल इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कमिंस तीसरे स्थान पर आ गए हैं। पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के रवींद्र जडेजा ने रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल को 36 रन जमाए थे। क्रिस गेल ने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 2011 में प्रशांत परमेश्वरम को 36 रन जमाए थे। अब कमिंस ने मुंबी के सैम्स को ओवर में 35 रन जड़ दिए और वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

Share This Article
Leave a Comment