बहराइच में भाजपा नेता की दबंगई, थाने में बैठ दारोगा से बोला-मेरे आदमी को बैठाओगे तो लफड़ा होगा

Rohit Kumar
1 Min Read

बहराइच: जनपद थाना फखरपुर में दीपावली के पहले दिन दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली गलौज हुई थी. इसके बाद थाने पर दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौते की बात की. लेकिन, कुछ देर बाद बात फिर बिगड़ गई. जब दोनों पक्ष सुलह समझौता पर राजी नहीं हुए, तो हल्का दरोगा ने दोनों पक्षों को धारा 151 सीआरपीसी के तहत पाबंद करवा दिया. ताकि, त्यौहार के चलते कानून व्यवस्था बनी रहे. इस बात से गुस्साए नेता ने थाने में दारोगा से दबंगई की. इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है.

वीडियो में मौजूद युवक भाजपा युवा मोर्चा फखरपुर के गजाधरपुर का मण्डल अध्यक्ष बताया जा रहा है. समझौते के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि दूसरा पक्ष मेरा मित्र है. वह थाने में नहीं बैठेगा. यदि वह थाने पर बैठेगा तो लफड़ा हो जाएगा. इस पर दारोगा ने कहा कि थाना फखरपुर में 100 जवानों की पोस्टिंग है. यहां कोई लड़ाई नहीं होगी. हमें लॉ आर्डर को मेंटेन रखना है. लेकिन, भाजपा नेता अपने तेवर में बना रहा और दारोगा पर रोब जमाने लगा. भाजपा नेता की दबंगई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Share This Article
Leave a Comment