बिसरख पुलिस ने चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा, थाना बिसरख पुलिस ने चोरी करने वाले अभियुक्त शहजाद पुत्र जहांगीरी निवासी ग्राम जहांगीराबाद थाना जहांगीराबाद जिला बुलन्दशहर को पंचशील ग्रीन-1 सोसाइटी के पास त्यागी मार्किट के एक गोदाम से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इसका एक अन्य साथी आशू मलिक निवासी दिल्ली अभी फरार चल रहा है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने चोरी किया गया लोहे का चैनल (930 किलो ग्राम) और एक छोटा हाथी बरामद किया है।अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment