डोईवाला में बाइक चोर गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी की बाइक की बरामद

Amit
1 Min Read

डोईवाला, देहरादून: कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की बाइक बरामद कर ली है। घटना मिस्सरवाला डोईवाला क्षेत्र की है, जहां निवासी राहुल ने अपने घर के बाहर से बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। देर रात लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी में उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई।

आरोपी की पहचान ओमप्रकाश उर्फ भोन्दा, निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment