बाइक सवार बदमाशों ने जिंस कारोबारी और उसके दोस्त पर चलायी गोली, कारोबारी की मौके पर हुई मौत 

Amit
1 Min Read

दिल्ली- एनसीआर। वेलकम के कबीर नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक जिंस कारोबारी और उनके दोस्त पर गोली चला दी। गोलीबारी में कारोबारी की मौत हो गई, जबकि दोस्त घायल हैं। मृतक की शिनाख्त नदीम के रूप में हुई है। वहीं दोस्त का नाम शाहनवाज है।

नदीम का कबीर नगर में जिंस का कारोबार था। नदीम घटना के समय स्कूटी से घर पर खाना खाने के लिए घर आ रहे थे। रात करीब एक बजे तीन बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी और वहां से फरार हो गया।

नदीम के सिर और सीने में गोली लगी। जबकि शाहनवाज के पैर में गोली लगी है। परिवार वाले उन्हें पास के जीटीबी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने नदीम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को रंजिश को लेकर हत्या करने का शक है। नदीम पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment