हरीश माथुर हत्याकांड में बड़ी सफलता, टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार

News Desk
1 Min Read

बाहरी दिल्ली। रोहिणी जिले के कंझावला थाना अंतर्गत प्रॉपर्टी डीलर हरीश माथुर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, हरीश माथुर हत्याकांड की जांच के दौरान आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को दोनों शूटरों के हाईवे से गुजरने की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी की तो आरोपितों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में विशाल और राहुल के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को दबोच लिया गया।

आरोपितों के कब्जे से दो पिस्तौल, कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस दोनों से हरीश माथुर की हत्या की साजिश, गैंग के अन्य सदस्यों और वारदात में इस्तेमाल हथियारों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि हरीश माथुर हत्याकांड की जांच अभी जारी है और मामले में आगे भी कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

Share This Article
Leave a Comment