बादलपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बादलपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त आखिर अली पुत्र पासान अली उर्फ फुरकान अली निवासी ग्राम अलूरभुई जिला कुकराझार राज्य आसाम हालपता दोलत राम कालोनी के पास जुग्गी झोपड़ी दादरी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर को ग्राम धूम मानिकपुर से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उपरोक्त अभियुक्त थाना बादलपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 396/22 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।अभियुक्त आखिर अली उपरोक्त के विरुद्ध गौकशी के अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment