वीकेंड पर 100 करोड़ पार हुई ‘अवतार 2’, रविवार को भी की बंपर कमाई

Rohit Kumar
3 Min Read

हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर जेम्स कैमरून (James Cameron) की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘अवतार 2’ (Avatar 2) इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रही है. 13 साल के लंबे इंतजार के बाद दर्शकों अवतार पार्ट की 2 सौगात मिली है. आलम ये है कि ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ (Avatar The Way Of Water) थिएटर में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. इस वजह से ‘अवतार 2’ का कलेक्शन तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. मौजूदा समय में इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनिया भर में ‘अवतार 2’ का तूती बोल रही है.

दुनिया भर में ‘अवतार 2’ ने मचाया धमाल

रिलीज के दो दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ‘अवतार 2’ ने वर्ल्डवाइड भी ताबड़तोड़ कमाई की है. दुनिया भर में दो दिन के अंदर जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने 1500 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही भारत में भी सभी भाषाओं में ‘अवतार 2’ ने ग्रॉस 100 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है.

साफतौर पर कहा जाए कि अवतार के मेकर्स के लिए 13 साल की तपस्या कारगर साबित हुई है. अग्रेंजी के अलावा भारत में ‘अवतार 2’ हिंदी, तमिल, तेलूगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में सफलतापूर्वक चल रही है. ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ के इस कलेक्शन से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करेगी.

दो दिन में ऐसे रहा ‘अवतार 2’ का कलेक्शन

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ‘अवतार 2’ (Avatar 2) ने रिलीज के दो दिन में अपनी छाप छोड़ी है. ओपनिंग डे पर ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ (Avatar The Way Of Water) ने 41 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि रिलीज के दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को इस फिल्म ने 42 से 43 करोड़ के बीच कारोबर कर लिया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि ओपनिंग वीकेंड पर डायरेक्टर जेम्स कैमरून की ये फिल्म करीब 120-125 करोड़ के बीच कलेक्शन कर सकती है.

Share This Article
Leave a Comment