‘मैं आपसे पर्सनली बात कर सकता था… लेकिन’, हेमा और दोनों बेटियों के नाम धर्मेंद्र का पोस्ट, क्यों बढ़ा दी फैंस की धड़कनें?

Rohit Kumar
2 Min Read

बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र। जो अपने दौर के हैंडसम हंक थे और लाखों हसीनाएं उनपर जान छिड़कती थीं। जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। अब वो 87 साल के हो चुके हैं। उम्र के इस पड़ाव पर वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं। वो लगभग हर दिन पोस्ट शेयर करते हैं और अपने दिल का हाल बयां करते हैं। बीते दिनों उन्होंने कुछ ऐसे उदास पोस्ट शेयर किए कि फैंस का दिल भर आया। अब उन्होंने अपनी बीवी हेमा और बेटियों ईशा, अहाना के नाम एक इमोशनल नोट लिखा है। उन्हें एक बात का पछतावा है, जिसका जिक्र इसमें किया है।

Dharmendra Deol ने इंस्टाग्राम पर बेटी ईशा देओल के साथ फोटो शेयर की और इमोशनल कैप्शन लिखा, ‘ईशा, अहाना, हेमा और मेरे सभी प्यारे बच्चे… तख्तानी और वोहरा को मैं प्यार करता हूं और दिल से आप सभी का सम्मान करता हूं… उम्र और बीमारी मुझे बता रही है कि मैं आपसे पर्सनली बात कर सकता था… लेकिन।’

पोते की रिसेप्शन पार्टी में आए नजर

धर्मेंद्र ने अपने पोते करण देओल की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी अटेंड की थी। उन्होंने स्टेज पर जाकर डांस भी किया था। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

इन फिल्मों में नजर आएंगे धर्मेंद्र

वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र को करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ मूवी में देखा जाएगा। इसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इसके अलावा वो ‘अपने 2’ में भी नजर आएंगे। ये साल 2007 में रिलीज हुई ‘अपने’ का सीक्वल है, जिसे अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ सनी देओल और बॉबी देओल भी थे। साथ ही कटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी और किरण खेर भी नजर आए थे। दूसरे पार्ट में धर्मेंद्र के पोते करण देओल भी होंगे।

Share This Article
Leave a Comment