भाभी के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास, विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट में घोंपा सरिया

Amit
2 Min Read

बेतिया। एक महिला के साथ उसके ही देवर ने हैवानियत की। महिला की हालत गंभीर है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।  घटना के बाद इलाके मे सनसनी फैली हुई है। घटना जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां एक युवक ने अपने भाभी के कमरे में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर भाभी के साथ मारपीट की और प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ (सरिया) घोंप दिया। पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग जुटे तो आरोपी भाग गया। आननफानन मे लोगो ने पीड़ित महिला को उपचार के लिए पीएचसी ले गए।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है। पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि महिला ने आवेदन दिया है। जांच कर प्राथमिकी की जाएगी। इधर बैरिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. मिथिलेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट का निशान हैं। उसके प्राइवेट पार्ट से रक्तस्राव हो रहा था। उपचार के बाद रक्तस्राव बंद हो गया था। उसकी हालत में सुधार है। एहतियात के तौर पर जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है। महिला का आरोप है कि वह अपने पति के साथ राेजगार के लिए पंजाब जाने वाली थी।

शनिवार को पति किराया के लिए रुपये मांगने गांव में गया था। इसी दौरान देवर उसके घर में घुसा और दुष्कर्म करने के लिए जबरदस्ती करने लगा। महिला ने विरोध किया तो मारपीट की और गुस्से में आकर लोहे की छड़ घोंप दी। पीड़िता ने आरोपित की पत्नी पर महिला के गले से मंगलसूत्र भी निकालने का आरोप लगाया। पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग जुटे तो भाग गए। वही पुलिस मामलें मे गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment