रास्ता मांगने पर हेलमेट मारकर युवक का तोड़ा जबड़ा, आरोपी फरार

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली। महरौला इलाके में रास्ता मांगने पर एक बाइक सवार ने युवक पर हेलमेट से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित का जबड़ा टूट गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार करवाने के बाद पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित की पहचान हेमंत के रूप में हुई है।

वह परिवार के साथ मैदानगढ़ी में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में हेमंत ने बताया कि 26 सितंबर की सुबह वह किसी काम से बाइक से जा रहे थे। वह छत्तरपुर साई बाबा बस स्टैंड के पास पहुंचे। वहां पर बाइक सवार युवक सड़क पर फोन पर बात कर रहा था। उन्होंने हॉर्न बजाकर उससे रास्ता मांगा। आरोपी गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर हेलमेट मारकर उनका जबड़ा तोड़ दिया।

Share This Article
Leave a Comment