ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर पलटा सेना का ट्रक, एक सैन्यकर्मी की मौत, दूसरा घायल

Rohit Kumar
0 Min Read

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर सोमवार को बेमर के पास एक आर्मी का ट्रक सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति घायल हो गया और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment