भाजपा को लगा एक और झटका, देवेंद्र कादियान ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Amit
1 Min Read

हरियाणा।  सोनीपत के गन्नौर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है, जब टिकट कटने की खबर से नाराज देवेंद्र कादियान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान ने फेसबुक पर लाइव आकर पार्टी को अलविदा कहा। कादियान ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में टिकटों की खरीद-फरोख्त हो रही है, जो कि लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।

कादियान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा भी की है और कहा कि वह 12 सितंबर को सुबह 10 बजे गन्नौर की अनाज मंडी में एक जनसभा करेंगे। जनसभा के बाद वे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस घटनाक्रम ने गन्नौर की सियासत में हलचल मचा दी है और भाजपा के लिए यह एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment