सीएम योगी की एक और बड़ी कार्रवाई, यौन शोषण में फंसे डिप्टी एसपी नवनीत नायक को किया सेवा से बर्खास्त

Rohit Kumar
1 Min Read

शाहजहांपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नैतिक अधमता के दोषी डीएसपी नवनीत नायक को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है. शहाजहांपुर में तैनात डीएसपी नवनीत नायक पर कुछ समय पूर्व छतरपुर मध्यप्रदेश की युवती ने रेप का मुकदमा कराया था. पीड़िता यूनिसेफ में कार्यरत है. जिसकी शिकायत पर नवनीत नायक को 12 अक्टूबर 2022 को निलंबित किया गया था. उन पर प्रतापगढ़ में सीओ पट्टी की तैनाती के दौरान फेसबुक के जरिए फ्रेंड बनाकर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा था. जिसके बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं.

Share This Article
Leave a Comment