भाजपा ज़िला कार्यालय गौतमबुद्ध नगर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई

Rohit Kumar
2 Min Read

कल दिनांक 21 मई 2023 को तिलपता गोल चक्कर के पास अंसल सोसाइटी स्थित भाजपा ज़िला कार्यालय गौतमबुद्ध नगर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें आगामी 01 जून से 30 जून महासंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित होने विभिन्न अभियानों व कार्यक्रमों की योजना बनी। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी सत्यपाल सैनी रहे। बैठक का संचालन संचालन भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने किया। इस अवसर पर सत्यपाल सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 01 से 30 जून का मध्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर घर संपर्क का अभियान चलायेंगे जिसमें पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि महासम्पर्क अभियान के माध्यम से जनता के बीच जाकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की ऐतिहासिक विजय का मार्ग प्रशस्त करेंगे। ज़िला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि देश में हुए ऐतिहासिक विकास के बल पर देश में पुनः भाजपा की पूर्ण बहुमत कि सरकार बनेगी।इस अवसर पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ने बताया कि बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य विजेंद्र भाटी,जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी वे मनोज सिसोदिया ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र भाटी वे ओमपाल प्रधान तथा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सेवा सेवा नन्द शर्मा सुनील भाटी राहुल पंडित गजेंद्र मावी पवन नागर जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज योगेश चौधरी मनोज गर्ग सत्यपाल शर्मा गुरू देव भाटी मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा जगदीप नागर अशोक शर्मा राजेंद्र सिंह रविवार डोरिया संजय भाटी सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment