प्रवक्ता राजकुमार भाटी और जेलर वेद प्रकाश शर्मा और गुलाम सरवर सहित कई हस्तियों ने शिरकत की l
डेस्क न्यूज़
नई दिल्ली – पत्रकारिता और पर्यावरण दिवस पर ऑल पत्रकार एसोसिएशन यमुना पार दिल्ली ने सम्मान समारोह और विचार गोष्टी का आयोजन किया l इस आयोजन मे लोकतंत्र का पाया के सम्पादक शमशाद अली मसूदी,D-94 न्यूज़ के सम्पादक नौशाद अंसारी, न्यूज़ आप तक के सम्पादक जान मोहम्मद सैफी और सात समाचार पत्र के सम्पादक सुरेंदर तिवारी ने मिलकर इस प्रोग्राम को किया l प्रोग्राम मे मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ नरेन्द्र हरजाई एवं वरिष्ठ अतिथि के तौर तिहाड़ के जेलर डॉ वेद प्रकाश शर्मा, योगी राज मोहित कुमार, प्रवक्ता राजकुमार भारी राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी,हाफ़िज गुलाम सरवर मुस्लिम यूनाइटेड फ्रंट, नरेन्द्र कुमार नंदा फौजी शामिल हुए l अतिथि के तौर राजू सचदेवा (राजू साईं ), मेरठ से आशु इलाही, नफीस सैफी,मोबिन अल्वी अध्यक्ष जमात ए अलविया हिन्द दिल्ली प्रदेश, जमात ए सिद्दीकी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मो शाहिद सिद्दीकी, कल्लू प्रधान, मास्टर अली शेर सैफी हाजी फहीमुद्दीन सैफी चेयरमेन खाप पंचायत ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई l आये मेहमानों का फूल मालाओ से स्वागत ऑल पत्रकार एसोसिएशन यमुनापार की टीम के स्वागत किया l
सम्मान समरोह मे पत्रकारों, समाजसेवी और अतिथियों को सर्टिफिकेट और सील्ड, ट्राफी देकर सम्मानित किया l आये मेहमानों का एसोसिएशन के संयोजक शमशाद अली मसूदी व उनकी टीम के अलवा पत्रकार रूबी न्यूटन ने शुक्रिया अदा किया l
मुख्य अतिथि नरेन्द्र हरजाई ने कहा कि मीडिया के लोगो अपने अधिकारों कि लड़ाई खुद लड़ने जरूरत है l उन्होंने कहा कि मीडिया के लोगो को जागना होगा l उन्होंने कार्यक्रम की जमकर तारीफ की l
प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पर्यावरण दिवस है i इसी मोके पर ऑल पत्रकार एसोसिएशन यमुनापार ने पत्रकारिता दिवस का प्रोग्राम रखा है l जबकि 30मई को पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है l मैं एसोसिएशन के संयोजक से कहता हूँ आगे भी पर्यावरण दिवस के hi इस प्रोग्राम को करें l सबसे ज्यादा प्रदूषण यानी गंदगी मीडिया मे ही है l इस दिन प्रोग्राम होगा तो मीडिया मे फैले प्रदूषण पर चर्चा हो ज्याया करेगी l उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया संस्थानों और एंकरो एंव पत्रकारों को बजह से सारी मीडिया बदनाम हो रही है l मेने पत्रकारों को हो परेशानियो और उनकी चुनौतीयों पर चर्चा की l
हाफ़िज गुलाम सरवर ने कहा कि कुछ मीडिया संस्थान देश मे नफरत फैलाने का काम कर रहें हैं l उन्होंने कहा कि मीडिया को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए l हालांकि उन्होंने कहा कि जो मीडिया संस्थान या सोशल मीडिया जो सही काम कर रहें है उनको शासन, प्रशासन और अंधभक्त फ़साने का काम करते हैं l आप सब को डर ने कि जरुरत नहीं हैं l
इसके तमाम वक्ताओ ने पत्रकारिता और पर्यावरण पर रौशनी डाली l इस मोके पर अवध नारायण भारतीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, सहारनपुर से रागिब राणा, आजाद हुसैन, भारत न्यूज़ 24*7 से मो नफीस रशीद, मेरठ से हाफ़िज मामून उर्फ़ मो इमरान, बरेली से मीडिया कॉन्सिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सलीम अंसारी और उनकी टीम, बागपत से विपुल जैन और विवेक जैन आये l हुस्ना हाशमी अध्यक्ष जन सेवा क्रन्ति फाउंडेशन से हुस्ना हाशमी और उनकी टीम, इमरान अंसारी उपाध्यक्ष अमन माला रिसर्च फाउंडेशन और उनकी टीम ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई l समाजसेवी सना आफरीन, मनोज कुमार, आशु सलमानी, जेद न्यूज़ से कमर जहाँ बाजी, राहत अंसारी, इस्लाम खान, सेंसर पाल, असलम अल्वी, स्पीड ब्रेकिंग न्यूज़ इरशाद सैफी, शमशाद सैफी, यूनुस सैफी, शान मोहम्मद सिद्दीकी, सलीम सिद्दीकी,मोलाना अब्दुल रशीद और उनकी टीम, मो सलीम इदरीसी, रानी खान, विनोद कुमार वर्मा, केशर अंसारी, वेद शकील अलीगढ से, आसिफ अंसारी, समाजसेवी रिजवान, मो शाहनवाज, मक़सूद रही ने शिरकत की l प्रोग्राम सफल बनाने मे मो नफीस रशीद सम्पादक भारत न्यूज़ 24*7 गुलफाम सैफी, इस्तयाक अल्वी, शमशाद सैफी, मो इस्लाम, असलम अल्वी ने अपनी अहम भूमिका निभाई l

