लखनऊ में झगड़े के बाद गुस्साए युवक ने भीड़ पर कार चढ़ा दी, एक की मौत और सात लोग घायल

Rohit Kumar
2 Min Read

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक कार सवार युवक ने तीन लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल हैं. घटना मैरिज हॉल के पास की है. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक दो पक्षों का आपसी विवाद बताया जा रहा है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. उधर, मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है.

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित मैरेज हॉल के बाहर कई लोग खड़े थे. इसी दौरान दो गुटों में पार्किंग को लेकर आपसी विवाद हो गया. मौके पर कुछ और लोग आ गए और उन्होंने विवाद को सुलझाने की कोशिश की. इसी दौरान एक शख्स ने मौके पर खड़े लोगों को रौंद दिया. सीसीटीवी से ऐसा लगता है कि उसने जानबूझकर लोगों को कुचला है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

इस हादसे में मौके पर 8 लोग घायल हो गए थे, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान एक 27 साल के सूरज यादव की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल हैं. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन उसका कहना है कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है. अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुएगाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से गाड़ी चालक को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है.

Share This Article
Leave a Comment