एक्टिव सिटीजन टीम ने सेक्टर 150 गाँव गढ़ी पर स्तिथ बाँध के पास बाढ़ पीड़ितों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराई

Rohit Kumar
1 Min Read

आज दिनांक 15 -7-23 को एक्टिव सिटीजन टीम ने सेक्टर 150 गाँव गढ़ी पर स्तिथ बाँध के पास बाढ़ पीड़ितों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराई। टीम के सदस्यों ने तैयार खाने की सामग्री जिसमे समोसे , ब्रेड पकोड़े, लड्डू इत्यादि खाने के सामानवितरित किये। टीम के हरबीर मावी ने कहा की आगे भी जैसी जरुरत होगी उसको पूरा करने का प्रयास रहेगा। काफी संख्या में सब्ज़ी आदि लगा कर अपना जीवन यापन करने परिवार बाढ़ आने से बेघर हो चुके है और वो फ़िलहाल खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। हरेंद्र भाटी ने कहा की शहर के लोगों को जहाँ भी आस पास हो मदद करनी चाहिए। आज की इस मुहीम में सरदार मंजीत सिंह , हरेन्द्र भाटी, हरबीर मावी, अलोक सिंह , मनोज सिंगल, सुनील प्रधान, उत्तम भाटी ,रमेश चंदानी, आशीष शर्मा,अद्विक सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।

Share This Article
Leave a Comment