ग्रेटर नोएडा स्थित सोसायटी की बालकनी से गिर कर महिला की मौत

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित एक सोसायटी की बालकनी से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डाक्टरों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया। गुरुवार को सुबह समय करीब 10ः40 बजे पीआरबी 1867 को सूचना मिली कि 31 वर्षीय एक कविता नाम की महिला निवासी बी2/707 पाम कोर्ट जेकेजी पाम कोर्ट गौर सिटी 2 जो घर में बनी बालकनी से गिर गई हैं। जिन्हें सोसाइटी में मौजूद व्यक्तियों एवं पुलिस द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु उपचार हेतु यथार्थ हॉस्पिटल बिसरख में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। थाना बिसरख पुलिस द्वारा महिला के शव पंचायतनामा भरकर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment