नर्सिंग अटेंडेंट को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amit
2 Min Read

नई दिल्ली। प्रेम नगर इलाके में एक नर्सिंग अटेंडेंट को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला अपने पति और बेटे के साथ प्रेम नगर इलाके में रहती है। वह नर्सिंग अटेंडेंट का काम करती है। वह अस्पताल के साथ साथ घरों में जाकर मरीजों का देखभाल करती है।

करीब 6 माह पहले मधुबन चौक बस स्टैंड पर वह लोगों को अपना विजिटिंग कार्ड दे रही थी। इसी दौरान एक शख्स मिला। वह उससे काम के बारे में जानकारी लेने लगा। उसने पीड़िता से कई कार्ड लिए और कहा कि वह अपने परिचितों को कार्ड देगा। एक दिन पीड़िता के पास युवक का फोन आया। उसने काम दिलवाने की बात कहकर पीड़िता को सुल्तानपुरी स्थित जलेबी चौक पर बुलाया। जहां से युवक उसे एक मकान में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

आरोप है कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। तंग आकर पीड़िता ने अपने पति को सारी बात बताई और घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment