अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना दनकौर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त गुलजार पुत्र जरीखत निवासी ग्राम चूहडपुर थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर को अलौदा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय एक कारतूस जिन्दा बरामद किया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभियुक्त तमंचे को हवा में लहराता हुआ दिखाई दे रहा था जिसकी पहचान गुलजार के रूप में हुई थी।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment