आठ हजार रुपये के विवाद में बड़े भाई के सिर पर सरिया से वारकर की हत्या, आरोपी फरार

Amit
1 Min Read
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में आठ हजार रुपये के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर सरिया से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मूल रूप से हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के चौंसार निवासी श्रवण कुमार (27) अपने छोटे भाई धीरेंद्र के साथ बदायूं में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में पेटी ठेकेदार था। उसके साथ बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर निवासी घनश्याम, उसके ससुर और साल भी काम करते थे। पिछले कुछ महीनों से श्रवण की मां रामदुलारी भी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में रह रही थी।
इसके कारण श्रवण कुमार अपनी पत्नी रितु के साथ जलालपुर में ही रहने लगा था। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात धीरेंद्र बदायूं में चल रहे काम के हिसाब किताब को लेकर आया था। इसी दौरान आठ हजार रुपये को लेकर विवाद हुआ और धीरेंद्र ने श्रवण के सिर पर सरिया से वार कर दिया। गंभीर हालत में श्रवण कुमार को मेडिकल कॉलेज हरदोई लाया गया। जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Share This Article
Leave a Comment